शादी के समय ही दूल्हे ने दुल्हन को जड़ दिया थप्पड़, नाराज लड़की ने लौटाई बारात, फिर चचेरे भाई संग…

img

तमिलनाडु। तमिलनाडु के कुड्डलोर जिले में शादी के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ कि लड़की ने मंडप में ही शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद बारात को बेरंग वापस लौटना पड़ा। वहीं नाराज दुल्हन ने अपने ही चचेरे भाई से शादी के साथ सात फेरे ले लिया। यह सबकुछ परिवार वालों कि मर्जी से हुआ।

bride

यह घटना कुड्डलोर जिले के पनरुती की है। यहां एक जाने-माने बिजनेसमैन ने बेटी की शादी एक लड़के से तय कि थी। शादी के लिए एक गेस्ट हाउस को बुक किया गया था और 19 जनवरी को शादी होनी थी। तय समय पर बारात गेस्ट हॉउस पहुंच गई। सभी रस्में भी निभाई जा रही थी। दुल्हन भी तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई थी। वहां से जब वह गेस्ट हाउस पहुंची तो परिवार वालों के साथ डांस करते हुए वेन्यू में एंट्री की।

लड़की का यह तरीका लड़के को पसंद नहीं आया और उसने सभी के सामने ही दुल्हन से बहस शुरू कर दी। बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लड़के ने आपा खो दिया और सबके सामने लड़की को थप्पड़ मार दिया। इस घटना से नाराज दुल्हन ने भी दूल्हे को थप्पड़ मार दिया। काफी देर से तमाश देख रहे लड़की के पिता ने आकर बीच बचाव और शादी तोड़ने एक ऐलान करते हुए सभी को गेस्ट हाउस से जाने को बोल दिया।

इसके बाद लड़की के पिता ने अपनी बेटी की शादी उसके चचेरे भाई से कराने का प्रस्ताव रखा, जिस पर घरवालों ने रजामंदी दे दी। लड़की भी इसके लिए तैयार हो गई। इसके बाद एक मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।

Related News