img

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई।

इंफाल पूर्व के खमेनलोक इलाके में सुबह हुई ताजा हिंसा में 9 लोगों की मौत हो गई और 10 जख्मी हो गए। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया चल रही है। यह जानकारी एसपी शिवकांत सिंह ने दी है।

मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है। चर्च में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। इस फायरिंग में 9 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को इंफाल के राज मेडिसिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इस घटना में कुकी आतंकियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

रात 10 बजे से साढ़े 10 बजे के बीच बड़ी संख्या में हथियारबंद हमलावरों ने कुकी गांव पर धावा बोल दिया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बार यहां फायरिंग हुई। जांच में पता चला कि इसमें 9 लोगों की मौत हुई है। सभी मृतक मेइती समुदाय के बताए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि 5 दिन पहले अज्ञात हमलावरों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले के कुकी गांव पर हमला किया था। इस हमले में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में एक 67 वर्षीय महिला भी है। 

--Advertisement--