Bank Holidays: इस हफ्ते 5 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, जानें से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट
- 19 Views
- Nisha Shukla
- January 10, 2022
- main slide दिल्ली राष्ट्रीय
नई दिल्ली। इस हफ्ते अगर बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आप उसे आज ही पूरा कर लें क्योंकि कल यानी 11 जनवरी से 16 जनवरी तक बैंकों की काम काज नहीं होगा। बैंक 5 दिन तक लगातार बंद रहेंगे। हालांकि बैंक की ये छुट्टियां राज्य के हिसाब से हैं तो आप इन पांच दिनों में बैंक जाना चाहते हैं तो जाने से पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। बताते चलें कि जनवरी महीने में कुल बैंकों की 16 छुट्टियां है यानी 30 में से 16 दिन बैंकों में काम काज नहीं होगा।
RBI जारी करता है छुट्टियों की लिस्ट
गौरतलब है कि छुट्टियों की ये लिस्ट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी की जाती है। आरबीआई साल की शुरुआत में ही 12 महीने की बैंकिग छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता ह जिससे कर्मचारी और ग्राहकों दोनों को किसी भी तरह की परेशानी न होती।
किस दिन कहां बंद बंद रहेंगे बैंक
11 जनवरी 2022 – मिशनरी दिवस मिजोरम (आइजोल)
12 जनवरी 2022 – स्वामी विवेकानंद जयंती की छुट्टी रहेगी (कोलकाता)
14 जनवरी 2022 – मकर संक्रांति पर कई राज्यों में छुट्टी रहेगी (अहमदाबाद और चेन्नई)
15 जनवरी 2022 – पोंगल पर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु छुट्टी रहेगी
16 जनवरी 2022 – देश भर में सप्ताहिक छुट्टी
आगे भी हैं कई छुट्टियां
18 जनवरी 2022 – थाईपुसम उत्सव (चेन्नई)
22 जनवरी 2022 – चौथे शनिवार
23 जनवरी 2022 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, पूरे देश में वीक ऑफ
26 जनवरी 2022 – गणतंत्र दिवस पूरे देश में छुट्टी रहेगी
30 जनवरी 2022 – रविवार
बता दें कि इन छुट्टियों की सूची में शनिवार और रविवार की भी छुट्टियां शामिल हैं।
- Jaish-e-Mohammed terrorist arrested: नदीम के साथी को ATS ने फतेहपुर से पकड़ा, वर्चुअल ID बनाने में एक्सपर्ट
- Bajaj CT 125X Bike:अब चार्जिंग सॉकेट के साथ , जानिए इसके लुक और फीचर्स के बारे में
- jio 5G: जियो जल्द ला रहा अपना सस्ता 5G फोन, जानिए कितनी होगी कीमत और क्या फीचर्स मिलेंगे
- Rakesh Jhunjhunwala: जानें कैसे महज पांच हजार रुपये के निवेश से शुरुआत कर बना लिया 41 हजार करोड़ का कारोबार
- Rakesh Jhunjhunwala death: 46 हजार करोड़ का एम्पायर, PM बोले- उनका योगदान नहीं भुला सकते