बस्ती : समाजवाद के महान विचारक डॉ राम मनोहर लोहिया की मनाई गई 111वी जयंती

img

ब्रह्मानंद शर्मा

बस्ती। आज समाजवाद के प्रेरणास्रोत, महान दार्शनिक, महान विचारक, आजादी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले डॉ राम मनोहर लोहिया जी की 111 वी जयंती के अवसर पर आज बस्ती स्थित समाजवादी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की तथा विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

lhohiya

 

जिले की सभी कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद रहे

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के बस्ती जिले की सभी कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव, जिला सचिव अतुल चौधरी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव आदि सैंकड़ों पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News