बारात आने से पहले युवती ने परिजनों को कर दिया बेहोश, फिर बॉयफ्रेंड के साथ आखिरी बार…

img

यूपी के फिरोजाबाद से एक चौंकाने वाली घटना उजागर हुई है, जहां बारात आने से चंद घंटे पहले एक दुल्हन अपने ही परिजनों को चकमा देकर भाग गयी। उसने पहले नशीली चाय पीकर परिजनों को बेहोश किया, फिर घर से कीमती जेवर और नकदी लेकर फरार हो गया। वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी।

Crime Against Women - Physical Relationship

ये घटना कैशल्या थाने की है। युवती की बड़ी बहन ने बताया कि उसका मोहल्‍ले के ही एक शख्स से लव अफेयर चल रहा था। वो उसी के साथ फरार हुई है। महिला ने भागने के पहले चाय में कुछ नशीली चीज मिलाई थी। नशीली चाय पीकर फैमिली के 6 लोग बेहोश हो गये, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिए एडमिट कराया गया।

घरवालों के खिलाफ की शादी

आसपास के लोगों ने बताया कि युवती की बिना मर्जी के शादी कराई जा रही थी। वो इस शादी से नाखुश थी। घरवालों ने पुलिस को बताया कि बीती रात्रि घर पर महिला संगीत कार्यक्रम था। प्रोग्राम के पश्चात जब सभी पड़ोस के लोग चले गए तो महिला ने परिवार के लोगों को चाय पिलाई। चाय पीते ही सभी बेहोश हो गये। जब होश आया तो खुद को हॉस्पिटल में पाया। परिजनों की कंप्लेन पर पुलिस ने केस दर्ज करके युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Related News