img

भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र में करारा झटका लगा है। उत्तर महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जय सिंह राव गायकवाड़ पाटिल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

BJP

गायकवाड़ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय गोपीनाथ मुण्डे के बहुत करीब थे और मराठवाड़ा में पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे थे। उनके इस्तीफे को भाजपा के लिए बड़ा आघात माना जा रहा है। बीड से 3 बार सांसद रह चुके गायकवाड़ मोदी सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके थे। इसके साथ ही वे दो बार एमएलसी भी रह चुके हैं।

उनके इस्तीफे को लेकर चर्चा हो रही है कि जय सिंह गायकवाड़ पाटिल पार्टी में हो रही अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे थे। कहा जा रहा है कि विधानसभा इलेक्शनों के दौरान भी पार्टी द्वारा उन्हें साइडलाइन किया गया था। हालांकि, पाटिल ने अभी तक पार्टी छोड़ने के पीछे की ऑफिशियल कारणों का ऐलान नहीं किया है। भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को पाटिल ने अपना इस्तीफा भेज दिया है।

 

--Advertisement--