झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम पर कांग्रेस का बड़ा बयान, सीएम को लेकर हुई बड़ी घोषणा

img

नई दिल्ली॥ झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आज रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रुझानो में झारखंड मुक्ति मोर्चा ( JMM ) प्लस की बढ़त है। वहीं, निरंतर पिछड़ते हुए नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों को देखकर JMM और कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। इतना ही नहीं सियासी बयानबाजी का दौर भी जारी है। पहले सीएम रघुवर दास ने बताया कि ये रुझान है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार तो भाजपा की ही बनेगी। वहीं, अब कांग्रेस ने बताया कि हेमंत सोरेने ही गठबंधन के सीएम होंगे। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन. सिंह ने कहा कि गठबंधन की ओर से JMM चीफ हेमंत सोरेन ही सीएम पद के उम्मीदवार होंगे। उन्‍होंने बताया कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है।

आऱ़पीएन ने कहा कि हमारा गठबंधन (JMM, RJD और कांग्रेस) इलेक्शन जीत रहा है, ऐसे में हेमंत सोरेन ही गठबंधन के सीएम होंगे। उन्होंने कहा कि BJP 25 सीट पार भी नहीं कर पाएगी। वहीं, आरपीएन सिंह ने ये भी कहा कि झारखंड विकास मोर्चा के अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी के कांग्रेस से काफी अच्‍छे संबंध हैं।

पढ़िए-देश को आग से जलता देख विदेश भागे प्रधानमंत्री, जनता ने दी गालियां

आरपीएन सिंह ने आगे बताया कि उनकी पार्टी प्रदेश में विकास के लिए हर काम करेगी। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और राजस्‍थान में चुनाव जीता है और झारखंड में भी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इधर, भाजपा नेता भी BJP की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, यह अभी रुझान है चुनाव नतीजे घोषित होने में अभी समय लगेगा। अब देखना ये है कि झारखंड में कौन बाजी मारता है और किसे शिकस्त मिलती है।

Related News