कौन हैं तीरथ सिंह रावत- जानें इनका राजनीतिक सफर, बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

img

उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जन्म पौड़ी गढ़वाल की असवालस्यूं पट्टी के अंतर्गत ग्राम सिरौं में 9 अप्रैल 1964 को हुआ था। पिता : कमल सिंह रावत, शिक्षा: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से समाज शास्त्र में परास्नातक।

CM Tirath Singh

वह छात्र जीवन में ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। तीरथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रह चुके हैं। उनकी गिनती पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद खंडूडी के सबसे करीबी लोगों में होती है। तीरथ सिंह को 2012 के विधानसभा में चुनाव में चौबट्टाखाल सीट से मैदान में उतारा गया। उन्होंने चुनाव जीता। फरवरी 2013 में उन्हें पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। 2015 में उन्हें प्रदेश की राजनीति से हटाकर राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व दिया गया।

1983 से 1988 तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे। उसके बाद अभाविप के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री रहे। गढ़वाल विवि में छात्र संघ अध्यक्ष व छात्र संघ मोर्चा (उत्तर प्रदेश) में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। भाजयुमो (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। 1997 में पहली बाद उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित।

2000 में राज्य गठन के बाद उत्तराखंड की अंतरिम सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री का दायित्व। 2007 में भाजपा के प्रांतीय महामंत्री बने। 2012 के विस चुनाव में चौबट्टाखाल से जीत हासिल की। 2013 में उत्तराखंड दैवीय आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2013 में ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उसके बाद राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी। वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल से सांसद हैं।

 

Related News