उत्तराखंड: 2022 चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, ये वरिष्ठ नेता आज कांग्रेस में हो सकता शामिल

img

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी खेल तेज़ हो गए हैं. आपको बता दें कि प्रदेश की सियासत के लिए आज का दिन बहुत बड़ा होने जा रहा है। भाजपा के तीन वरिष्ठ नेता आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। इसमें उत्तराखंड के सबसे बड़े दलित नेता भी शामिल हैं। बताते चले कि सियासी हल्कों में यह चर्चा बहुत तेजी से चल रही है।

वहीँ ज्ञात हो कि कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम के संकेत देने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, सुबह 11 बजे दिल्ली में एआईसीसी में भाजपा नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की विधिवत घोषणा की जा सकती है। राष्ट्रीय महामंत्री-संगठन केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में प्रस्तावित प्रेस कांफ्रेस में इसका विधिवत ऐलान होगा।

आपको बता दें कि पूर्व सीएम और कांग्रेस चुनाव अभियान अध्यक्ष हरीश रावत भी इस वक्त दिल्ली में है। कांग्रेस से जुड़े भरोसेमंद सूत्रों ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार भाजपा नेतृत्व पिछले काफी दिनों से इस असंतोष को थामने की कोशिश कर रहा था। खुद सीएम ने भी प्रयास किया था। लेकिन बात नहीं पाई।

Related News