गुस्से में हैं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली के तखत पर मिली हार के बाद केंद्रीय नेता को बुलाया

img

नई दिल्ली॥ राजधानी दिल्ली में मिली करारी शिकस्त के बाद भारतीय जनता पार्टी में निरंतर मंथन का दौर चल रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर भी इस मुद्दे को लेकर बैठकें हो चुकी हैं। खास बात ये है कि भारतीय जनता पार्टी आलाकमान ने सभी नेताओं को साफ निर्देश भी दिए हैं कि विवादित बयानों से बचें। बावजूद कुछ नेता बाज नहीं आ रहे हैं।

ऐसे ही विवादों से घिरे रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरि राज के बयान ने एक बार फिर आलाकमान को नाराज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गिरि राज सिंह से नाराज हैं। यही वजह है कि जेपी नड्डा ने अब गिरि राज सिंह को तलब किया है।

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले गिरि राज सिंह को इस बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समन जारी किया गया है। हाल ही में कई विवादित बयान देने वाले गिरि राज सिंह को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तलब किया है। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही में दिए गए विवादित बयानों को लेकर गिरि राज सिंह को समन जारी किया है।

पढ़िएः‘हमें नींद की गोली खिलाकर सुला देना फिर गला दबा देना पापा…!’

आपको बता दें कि दिल्ली इलेक्शन के समय गिरि राज सिंह ने शाहीन बाग को लेकर कहा था कि यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है।

 

Related News