BJP की नागरिकता कानून विरोधियों को चुनौती, बताओ कितने हिंदुस्तानी इस कानून से प्रभावित?

img

नई दिल्ली॥ BJP ने CAA पर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच विरोधियों को चुनौती दी है। BJP की कर्नाटक इकाई ने CAA का विरोध करने वाले लोगों पर हमला बोला है और पूछा है कि वे बताएं कि इस कानून से कितने भारतीय प्रभावित होंगे। साथ ही चुनौती दी है कि विरोधी एक भी नाम उन्हें नहीं बता पाएंगे जो इस कानून से प्रभावित होंगे। नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली के शाहीनबाग से लेकर तमिलनाडु, चेन्नई और बेंगलुरु में निरंतर विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं।

कर्नाटक भाजपा ने ट्विटर हैंडल से सीएए विरोधियों पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया कि प्रिय नागरिकता कानून के विरोधियों, कृपया उन भारतीय नागरिकों की सूची प्रस्तुत करें जो इस मानवतावादी कानून से प्रभावित होंगे। साथ ही, यह भी बताएं कि वे कैसे इससे प्रभावित होंगे। हम चुनौती देते हैं कि आप एक सिंगल नाम तक उपलब्ध नहीं करवा पाएंगे।

आपको बता दें कि भाजपा की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बीते वर्ष नागरिकता संशोधन कानून पास किया है। तभी से इसके खिलाफ में देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन जारी है। सबसे अधिक प्रदर्शन दिल्ली के शाहीनबाग में देखने को मिल रहा है, जहां प्रदर्शनकारियों ने ५५ से अधिक दिनों कालिंदीकुंज मार्ग बंद कर रखा है।

पढ़िएःकांग्रेस में बगावत के सुर, पार्टी नेत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से अलग पार्टी बनाने की मांग की!

CAA के अंतर्गत पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न के चलते आए हिन्दू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों को भारतीय नागरिकता मिलने का प्रावधान है।

 

Related News