बंगाल सरकार के लिए भी सिरदर्द बने यूपी-बिहार में गंगा में बहाए गए शव, जानें कैसे

img

कोलकाता॥ यूपी तथा बिहार से गंगा में बहने वाले शव पश्चिम बंगाल सरकार के लिए भी सरदर्द बन गए हैं। सरकार के निर्देश पर प्रशासन पहले से अलर्ट कर घाटों पर निगरानी रखने के आदेश दिए हैं।

dead body

यूपी और बिहार के अधिकतर गंगा घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के बजाय परिजन उन्हें जल प्रवाह कर रहे हैं। ये शव कोरोना से मरने वालों के भी हो सकते है। गुरुवार को राज्य सचिवालय नाबन्न ने मालदा जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने गंगा किनारों पर चेकिंग शुरू कर दी है। मालदा के मानिकचक और पंचानंदपुर में गंगा में नावों पर नजर रखी जा रही है। प्रदेश सरकार का ने जिला प्रशासन को इलाके में नाव, जाल और बांस लेकर तैयार रहने के लिए कहा गया है।

नदी किनारे की जा रही निगरानी

मालदा जनपद के सभी बीडीओ को ये निर्देश दिया गया है कि अगर शव आते हैं, तो उन्हें एक जगह रखा जाए, बाद में शवों का अंतिम संस्कार कराएं। मानिकचक घाट से फरक्का बैराज 22 किलोमीटर नीचे की तरफ है। प्रशासन का मानना है कि बह कर आने वाले शव फरक्का बैराज से होकर बांग्लादेश की तरफ न निकल जाएं। इसके लिए फरक्का बैराज प्रशासन को भी निगरानी के लिए कहा गया है। सरकार ने गंगा किनारे स्थित सभी थानों को भी कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा है। फिलहाल नदी किनारे करीब 10 से 12 नाव के साथ निगरानी चल रही है।

दरअसल, बंगाल में गंगा नदी की एंट्री पॉइंट मालदा जिले मानिकचक घाट है। यहां गंगा करीब एक किलोमीटर चौड़े क्षेत्र में फैली है। यूपी और बिहार से गंगा में बह कर आने वाले शवों को रोकने के लिए यहां निगरानी की जा रही है।

Related News