img

bollywood news: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। 8 सितंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक नन्ही परी आई। दोनों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की, जिसके बाद से उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। इंडस्ट्री से भी लोग उनकी खुशी में शामिल हो रहे हैं।

अब इस मौके पर कपल को बधाई देने मुकेश अंबानी भी अस्पताल पहुंचे। ग्लोबल स्टार अभी भी अपनी बच्ची के साथ अस्पताल में हैं। वीडियो सामने आने के बाद से बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी ने दोनों- मां-बेटी से मुलाकात की और उनका हालचाल भी पूछा।

इस फिल्म में साथ नजर आएंगे दीपिका-रणवीर

आपको बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही 'सिंघम अगेन' में साथ नजर आएंगे। कॉप यूनिवर्स की इस फिल्म में दोनों पुलिस के अवतार में नजर आएंगे। दीपिका पहली बार पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगी। शादी की बात करें तो दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और अब शादी के 6 साल बाद दोनों एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं।

--Advertisement--