img

bollywood news: दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब थी. आखिरकार बुधवार की रात उनका निधन हो गया।

तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली. रतन टाटा के निधन पर पूरा देश और दुनिया शोक मना रही है।

भारतीय उद्योग जगत में रतन टाटा का योगदान बहुत बड़ा है। उन्होंने टाटा समूह की वैश्विक पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उद्योग जगत को नया नजरिया देने वाले टाटा ने बॉलीवुड में भी एंट्री की. टाटा बिग बी अमिताभ बच्चन की एक फिल्म के निर्माता बन गए। ऐतबार 2004 में रिलीज़ हुई थी जिसमें अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में थे।

ऐतबार एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर थी। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था. यह हॉलीवुड फिल्म फियर का रीमेक थी। इस फिल्म के सह-निर्माता रतन टाटा थे। मगर, अमिताभ बच्चन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. 9.50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 7.96 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म के कारण रतन टाटा को बहुत बड़ा नुकसान हुआ। इसलिए उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली। इसके बाद रतन टाटा ने कोई फिल्म नहीं बनाई।

 

--Advertisement--