Boyfriend को जन्मदिन पर मिला ऐसा सरप्राइज, अपनी ही गर्लफ्रेंड को नहीं पहचान सका

img

लोग अपने खास दोस्तों, फैमिली मेंबर या फिर ब्वॉयफ्रेंड (Boyfriend) का जन्मदिन मनाने के लिए कुछ ऐसा तरीका अपनाते हैं ताकि वह यादगार बन जाये। अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है। यहां अपने बॉयफ्रेंड के जन्मदिन को मनाने के लिए गर्लफ्रेंड ने ऐसा खास तरीका अपनाया के वह उसे पहचान ही नहीं पाया।

Boyfriend

यह घटना अमेरिका के शिकागो शहर की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) को उसके जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। इसके लिए उसने अपना हुलिया ही बदल लिया और गिफ्ट पैक कराकर खुद डिलीवरी करने उसके घर पहुंच गई। हुलिया बदलने के बाद वह एकदम डिलीवरी ब्वाय लग रही थी। यही वजह है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे नहीं पहचान पाया। उसको सच में लगा कि यह डिलीवरी ब्वॉय है।

डिलीवरी ब्वाय के गेटअप में निकी का Boyfriend

रिपोर्ट में बताया गया है कि लड़की का नाम निकी है। निकी अपने बॉयफ्रेंड के घर पहुंची, उसने दरवाजे पर लगी बेल बजाई तो उसका ब्वॉयफ्रंड (Boyfriend) ही गेट पर आया लेकिन डिलीवरी ब्वाय के गेटअप में होने की चलते निकी का बॉयफ्रेंड उसे पहचान ही नहीं पाया। निकी ने सिर से पांव तक काले कपड़े पहन रखे थे साथ ही आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था।
इतना ही नहीं उसने फेस मास्क, टोपी और दस्ताने पहने थे।

जब वह ब्वॉयफ्रेंड (Boyfriend) के सामने पहुंची और उसे गिफ्ट देते हुए जन्मदिन की बधाई दी तो बॉयफ्रेंड चौंक गया। उसे समझ नहीं आया कि डिलीवरी ब्वाय को कैसे पता कि उसका जन्मदिन है। बॉयफ्रेंड को अब तक भी कुछ समझ नहीं आया था। इसी बीच निकी की बहन जो पीछे से इस घटना का वीडियो बना रही थी, वह सामने आ गई। जब निकी की बहन सामने आई तो उसके बॉयफ्रेंड को सब सच्चाई पता चली फिर उसने निकी को गले लगा लियाकि इस पूरी कहानी को निकी ने सोशल मीडिया ऐप पर बताया है।

एक्ट्रेस Sunny Leone ने पति चेहरे पर फेंका आटा, Video देख दंग रह गए Users

Related News