img

बीते आठ वर्ष से साथ रह रहे जोड़े में एक दिन अचानक बड़ी बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दिया, इतने में महिला ने अचानक प्रेमी की आंख में सुई घोंप दी। इससे प्रेमी डर गया। उन्होंने फोन पर 911 डायल किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

कुछ ही क्षणों में पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया। जांच के दौरान पता चला कि युवती ने अपनी आंखों में रेबीज का इंजेक्शन लगाया था। मामले की आगे जांच करने के बाद पुलिस भी हैरान है।

ये हैरतअंगेज घटना अमेरिका के फ्लोरिडा की है। एक जोड़ा बीते आठ साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था, पर पिछले शनिवार की रात उनके बीच तीखी बहस हो गई। ये घटना मियामी-डेड काउंटी के एक घर में हुई। लड़की इस बात से खफा थी कि उसका प्रेमी दूसरी लड़कियों पर भी नजर रखता था। शनिवार रात 10 बजे जोड़े के घर पहुंचने के बाद प्रेमी सोफे पर था, तभी झगड़ा बढ़ गया, इसी दौरान प्रेमिका ने उसकी आंखों में रेबीज का इंजेक्शन लगा दिया।

इस वक्त प्रेमी को ज्यादा पीड़ा होने लगी। उन्होंने फौरन 911 पर पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें जैक्सन मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सैंड्रा जिमेनेज को अरेस्ट कर लिया।

--Advertisement--