26 January के एक दिन पहले दिल्ली में घट गई ये बड़ी घटना

img

नई दिल्ली ।। दिल्ली के शाहदरा में आज सुबह एक स्कूल बस से एक बच्चे को किडनैप करने की खबर आ रही है। बाइक सवार 2 बदमाशों ने बस के ड्राइवर को गोली मार दी।

इसके बाद वे बस में से एक बच्चे को अपने साथ लेकर फरार हो गए। बस स्वामी विवेकानंद स्कूल की थी। 26 January के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच इस वारदात से हड़कंप है।

जानकारी के अनुसार, स्वामी विवेकानंद स्कूल में KG में पढ़ने वाला बच्चा अपनी बहन के साथ करीब सुबह 7.30 बजे बस में सवार हुआ। उस बस में लगभग 15-20 बच्चे सवार थे।

पढ़िए- योगी का क्राइम प्रदेश: दिनदहाड़े माँ और बेटे पर दिनदहाड़े बरसायी गयी गोलियाँ, घटना वीडियो में कैद

इसी बीच रास्ते में बदमाशों ने धावा बोल दिया। बस ड्राइवर को गोली मारने के बाद अंदर घुसे एवं बच्चे को अपने साथ लेकर वहां से फरार हो गए। किडनैप की सूचना पर पुलिस ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है।

तो वहीं स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज ने बताया कि जैसे ही उनके पास खबर आई, उन लोगों तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। वे मौके पर पहुंचे तो किडनैपिंग के बारे में पता चला। बस में बच्चे की बहन भी सवार थी। बदमाशों ने उसको कुछ नहीं किया, केवल बच्चे को लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए

ÓñòÓñ░ÓñúÓÑÇ Óñ©ÓÑçÓñ¿Óñ¥ Óñ¿ÓÑç ÓñàÓñ¼ ÓÑ×Óñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ« Óñ¬ÓñªÓÑìÓñ«Óñ¥ÓñÁÓññ ÓñòÓÑç ÓñÁÓñ┐Óñ░ÓÑïÓñº ÓñòÓñ¥ Óñ¿Óñ┐ÓñòÓñ¥Óñ▓Óñ¥ Óñ»ÓÑç ÓññÓñ░ÓÑÇÓñòÓñ¥

Related News