गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने शुरू की कवायद, यहां पार्टी संगठन में भारी फेर-बदल

img

यूपी किरण ऑनलाइन, खबरों की Update पाने के लिए Facebook पेज LIKE करें.

लखनऊ ।। यूपी में गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के बाद लोकसभा चुनाव के लिए भी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत से तैयारियां शुरू कर दी है। आलम यह है कि सभी क्षेत्रों में पार्टी हाईकमान ने अपने स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है।

इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी हाईकमान ने मुजफ्फरनगर में पार्टी के अंदर बड़ा फेरबदल किया है। सपा ने यहां नई महानगर कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। सपा जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर नई पदाधिकारियों की घोषणा की।

पढ़िए- कैराना चुनाव में अखिलेश यादव ने खेला ये दांव, BJP का वोट बैंक खतरे में

तो वहीं जिला अध्यक्ष गौरव स्वरूप ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन पर महानगर कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि वसी अंसारी को महानगर अध्यक्ष बनाय गया है।

पढ़िए- कैराना लोकसभा सीट पर सपा-बसपा गठबंधन से इस उम्मीदवार का नाम आने से मचा हड़कंप, सोशल-मीडिया पर…

राहुल वर्मा महासचिव, तरणजीत सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि, रेशु शर्मा, असद पासा, आशुतोष गुप्ता, निधिश गर्ग, विकास गोस्वामी, मनोज शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया है। इसके अलवा नीशू धीमान, खुर्शीद फारूकी, दीपक गंभीर, अमित अरोरा, पवन पाल, तनवीर कादरी, विभा चौधरी, इरफान, सलीम अंसारी, कोमल, अयाज खान, सुहेल हसन को सचिव मनोनीत किया गया।

पढ़िए- वर्ष 2019 के पहले सपा-बसपा ने इस चुनाव में भाजपा को दी करारी शिकस्त, सूपड़ा साफ

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकारणी में मनोनीत सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर काम करने के लिए कहा गया। साथ ही अगामी चुनाव में पार्टी की स्थिति कैसे मजबूत हो, इस पर भी चर्चा किया गया।

आपको बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व कैराना और बिजनौर के नूरपुर में भी जंग होनी है। जिसके लिए सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए

ÓñÂÓññÓÑìÓñ░ÓÑüÓñÿÓÑìÓñ¿ Óñ©Óñ┐Óñ¿ÓÑìÓñ╣Óñ¥ ÓñªÓÑçÓñéÓñùÓÑç BJP Óñ©ÓÑç ÓñçÓñ©ÓÑìÓññÓÑÇÓñ½Óñ¥, ÓñçÓñ© Óñ¬Óñ¥Óñ░ÓÑìÓñƒÓÑÇ Óñ©ÓÑç Óñ▓ÓñíÓñ╝ÓÑçÓñéÓñùÓÑç ÓñÜÓÑüÓñ¿Óñ¥ÓñÁ

Related News