_2141383163.png)
बिहार के मुंगेर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दुल्हन शादी के दिन ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद लड़की के परिजन थाने पहुंच गए हैं। असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ पंचायत गांव निवासी अरुण मंडल की 21 वर्षीय पुत्री नंदिनी उर्फ नेहा कुमारी की शादी थी. शादी एक खुशी का अवसर था, मगर इस तरह की घटना सभी के लिए एक बड़ा झटका बन गई।
जब शादी की रस्में चल रही थीं, तब नेहा रसगुल्ला खाने और हाथ धोने के बहाने अपने प्रेमी के साथ भाग गई। नेहा को शादी में आमंत्रित किया जा रहा था। मगर तभी परिवार को पता चला कि नेहा अपने कमरे में नहीं है। वह अपने प्रेमी के साथ भाग गयी थी। जब दूल्हे और उसके परिवार को इस बारे में पता चला तो वे क्रोधित हो गए। वे गुस्से में शादी का हॉल छोड़कर चले गए।
मजदूरी करते हैं पिता
नेहा के पिता अजय मंडल के अनुसार, हमारी चार बेटियां और दो बेटे हैं। हम लोग पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं और मजदूरी करते हैं। हमने अपनी बड़ी बेटी नेहा की शादी संग्रामपुर प्रखंड के बैजनाथपुर गांव के कपिलदेव मंडल के बेटे अमरजीत कुमार से तय की थी। शादी में दहेज के रूप में ढाई लाख रुपए दिए गए थे।
प्रेमी के साथ भाग गई
दूल्हा हमारे घर आया और हमने उसका स्वागत किया। शादी में आये मेहमानों के भोजन की अच्छी व्यवस्था की गई थी। मगर हार पहनने के बाद लड़की अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद उसे शादी में आमंत्रित किया गया। मगर वह कमरे में नहीं थी. जब हमने उसकी तलाश की तो पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। फिलहाल पुलिस और परिवार दोनों की तलाश कर रहे हैं।