img

यशस्वी जायसवाल ने WI के खिलाफ अपनी एक ही पारी से कई सारे रिकॉर्ड बना दिए। उन्होंने रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया। अब जायसवाल भारत के लिए सबसे तेज और युवा खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी ट्वेंटी क्रिकेट में हाफ सेंचुरी जड़ी और इसी लिहाज से उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया और वह नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में चौथा टी ट्वेंटी जब खेला गया तो जयसवाल ने 33 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी। 50 लगाते ही 14 साल पुराना रिकॉर्ड उन्होंने तोड़ दिया। अब सबसे कम उम्र में हाफ सेंचुरी लगाने वाले जायसवाल भारत के पहले ओपनर बन गए हैं। यशस्वी ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यशस्वी जायसवाल ने 21 साल 227 दिन की उम्र में बतौर ओपनर पचासा लगाया था।

वहीं रोहित शर्मा ने 22 साल 41 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ साल दो हज़ार 8 में ऐसा किया था। यह रिकॉर्ड जो है वह रोहित शर्मा पर टूट गया। इशान किशन ने भी बतौर ओपनर 22 साल 41 दिन की उम्र में ही पचासा लगाया था। बतौर ओपनर लेकिन अब 21 साल 227 दिन की उम्र में जायसवाल ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और अब जायसवाल हिटमैन से आगे निकल गए हैं।

हालांकि अगर ओवरऑल भारतीय बल्लेबाजों की बात की जाए तो युवा बल्लेबाजों में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का जो रिकॉर्ड है वह अभी भी हिटमैन के नाम है। लेकिन यहां पर ओपनिंग पार्टनरशिप की बात नहीं होगी। ओपनिंग बल्लेबाज की बात होगी। यहां पर मिडिल ऑर्डर की बात भी है। इसलिए रोहित शर्मा जो है वह भी नंबर वन है क्योंकि उन्होंने मिडिल ऑर्डर में सबसे कम उम्र में हाफ सेंचुरी लगाई थी और ये हाफ सेंचुरी आई थी दो हज़ार सात के वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने 20 साल 143 दिन की उम्र में दक्षिण अफ्रीका खिलाफ दो हज़ार 7 में हाफसेंचुरी लगाई थी। जब टीम इंडिया काफी मुसीबत में थी। 

--Advertisement--