Up kiran,Digital Desk : लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अमेरिका के साथ कथित ‘फ्री ट्रेड डील’ को देश और किसानों के लिए लाभकारी नहीं मानते हुए इसे ‘ढील’ करार दिया। यादव ने सवाल उठाया कि इतने बड़े बजट के बावजूद उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के लिए कोई विशेष योजना क्यों नहीं है और गरीब, पिछड़े एवं दलित वर्ग के लिए ठोस प्रावधान क्यों नहीं किए गए।
अखिलेश यादव ने किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर भी संदेह जताया और एमएसपी की कानूनी गारंटी न मिलने पर सरकार को घेरा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी डील के बाद देश की आर्थिक स्थिति और रुपये की कीमत पर सवाल उठते हैं। बजट पर चर्चा में उन्होंने भ्रष्टाचार, अधूरी योजनाओं और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बने एक्सप्रेसवे का उदाहरण देकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।
_1889762554_100x75.png)
_1445798264_100x75.png)
_1626216146_100x75.png)
_1862444039_100x75.png)
_1162141055_100x75.png)