img

Business News: रतन टाटा एक प्रसिद्ध उद्योगपति और नेक इंसान थे, उन्होंने अपने जीवन में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और उन्होंने अपनी अधिकांश संपत्ति दान कर दी है। उन्होंने टाटा ग्रुप को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया और कई कंपनियों को संकट से उबारकर उन्हें सफल बनाया। यहां कुछ प्रमुख कंपनियों का जिक्र किया गया है, जिन्हें रतन टाटा ने सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

बिग बॉस्केट: टाटा ग्रुप ने 2021 में बिग बॉस्केट को खरीदा और इसे भारत की सबसे बड़ी ग्रॉसरी कंपनी बना दिया।

लैंड रोवर और जगुआर: रतन टाटा ने 2008 में फोर्ड से ये लग्जरी ब्रांड खरीदे, जब फोर्ड आर्थिक संकट का सामना कर रहा था।

देवू कमर्शियल व्हीकल: रतन टाटा ने इस कोरियाई कंपनी को 102 मिलियन डॉलर में खरीदा, जिससे टाटा मोटर्स की कोरिया में उपस्थिति बढ़ी।

कोरस स्टील: रतन टाटा ने 11.3 अरब डॉलर में कोरस ग्रुप को खरीदा, जो अब यूरोप की प्रमुख इस्पात उत्पादक कंपनियों में से एक है।

टेटली चाय: 2000 में रतन टाटा ने टेटली टी को 431.3 मिलियन डॉलर में खरीदा, जो अब टाटा टी के लग्जरी ब्रांड में शामिल है।

टाटा 1MG: टाटा ने 1MG कंपनी को खरीदा, जो अब हेल्थ सेक्टर में ऑनलाइन दवाएं, डॉक्टरों की सलाह और अन्य सुविधाएं प्रदान कर रही है।

एयर इंडिया: 2021 में टाटा संस ने एयर इंडिया का नियंत्रण फिर से हासिल किया, जो लगभग 90 साल बाद हुआ।

 

 

--Advertisement--