img

business news: हिंडेनबर्ग ने पहले भी अडानी समूह पर कई आरोप लगाए थे। इसके बाद ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बाद में हिंडेनबर्ग ने बाजार नियामक सेबी पर भी आरोप लगाया। लेकिन दोनों ने आरोपों से इनकार किया। लेकिन अब एक बार फिर हिंडनबर्ग ने अडानी पर बड़ा बम गिराया है।

हिंडनबर्ग ने अब दावा किया है कि स्विस अफसरों ने अडानी की मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी की जांच के तहत कई बैंक खातों में जमा 310 मिलियन डॉलर (लगभग 2,600 करोड़ रुपये) को फ्रीज कर दिया है। ये भी कहा जा रहा है कि ये जांच 2021 से चल रही है।

हिंडेनबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। हिंडनबर्ग ने इल्जाम लगाया कि स्विस अफसरों ने अडानी समूह से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिभूति धोखाधड़ी के आरोपों की जांच के तहत छह स्विस बैंक खातों में जमा 310 मिलियन डॉलर से अधिक की रकम जब्त कर ली है।

अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग ग्रुप ने हाल ही में जारी स्विस आपराधिक अदालत के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि 2021 से चल रही जांच ने भारतीय समूहों से जुड़ी संदिग्ध अपतटीय कंपनियों से संबंधित वित्तीय लेनदेन पर प्रकाश डाला है।
 

--Advertisement--