आधी से भी कम कीमत में iPhone 17 Pro! 1.35 लाख का फोन सिर्फ ₹54,990 में, लूटने की मची होड़
एप्पल के प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर इस समय भारी डिस्काउंट मिल रहा है। नई iPhone 18 Pro सीरीज के बाजार में आने के बाद कंपनी ने भले ही इन दोनों मॉडल्स को अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया हो, लेकिन रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर ये अभी भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। रिलायंस डिजिटल पर चल रहे विशेष ऑफर के तहत ग्राहक इन दोनों प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और इन-स्टोर छूट मिलाकर लगभग 78,000 रुपये तक की बड़ी बचत कर सकते हैं, जिससे इनकी प्रभावी कीमत आधी से भी कम हो गई है।
रिलायंस डिजिटल के अनुसार, 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ iPhone 17 Pro का 256GB बेस वेरिएंट सभी ऑफर्स के साथ महज 54,990 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है। इस पर 9,910 रुपये का सीधा इन-स्टोर डिस्काउंट, 5,000 रुपये का बैंक कैशबैक, 10,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस और पुराने स्मार्टफोन पर 55,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ 1,49,900 रुपये में लॉन्च हुआ iPhone 17 Pro Max भी इसी तरह 9,910 रुपये के इन-स्टोर डिस्काउंट, 55,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर, 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये के कैशबैक के बाद 69,990 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max दोनों ही एप्पल के शक्तिशाली A19 Pro 3nm प्रोसेसर से लैस हैं। दोनों स्मार्टफोन्स में 120Hz प्रोमोशन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाला सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इनमें 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 18 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा मौजूद है। इसके अलावा दोनों डिवाइस पानी और धूल से पूरी सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग के साथ आते हैं।