6500mAh की तगड़ी बैटरी और 50MP कैमरा! Vivo का नया 5G बजट फोन उड़ाएगा होश, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स

6500mAh की तगड़ी बैटरी और 50MP कैमरा! Vivo का नया 5G बजट फोन उड़ाएगा होश, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स

वीवो अपनी बजट फ्रेंडली Y सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। भारतीय टिप्स्टर सुधांशु के अनुसार इस फोन को Vivo Y21s 5G नाम से पेश किया जा सकता है, जबकि कंपनी के Y सीरीज के एक अन्य बजट मॉडल Y05 4G के भी हाल ही में गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट होने की चर्चा है। टिप्स्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा जानकारी में फोन के रेंडर्स और संभावित स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है।

रेंडर्स के मुताबिक डिवाइस में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला डिस्प्ले दिखेगा और इसे पिंक व ब्लू शेड रंगों में लाया जा सकता है। भारतीय बाजार में बजट Y सीरीज, मिड-रेंज V सीरीज और प्रीमियम X सीरीज के जरिए अपनी पकड़ मजबूत रख रही कंपनी का यह आगामी मॉडल 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरे जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है।

संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo Y21s 5G में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 720 x 1600 पिक्सल HD+ रेजलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 (6nm) प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई है, जिसे 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। साथ ही स्टोरेज विस्तार के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

बैटरी और कैमरा सेगमेंट में भी यह डिवाइस खास हो सकता है, क्योंकि इसमें 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलने का अनुमान है। फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 0.08MP का सेकेंडरी लेंस शामिल होगा, जबकि सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन के IP65 रेटिंग से लैस होने की भी बात कही गई है, जिससे पानी के छींटों या हल्की बारिश में इसके सुरक्षित रहने की उम्मीद है।