Bank Holiday: आज SBI, PNB, Bank of Baroda समेत कई बैंकों में नहीं होगा काम, देखें राज्यों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday: आज SBI, PNB, Bank of Baroda समेत कई बैंकों में नहीं होगा काम, देखें राज्यों की पूरी लिस्ट

यदि आप आज बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, आज 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद (बारावफात) और केरल के प्रमुख पर्व ओणम के मुख्य दिन 'तिरुवोनम' के उपलक्ष्य में देश के कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक समेत HDFC, ICICI और Axis जैसे निजी बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान भी बंद रहेंगे।

इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक शाखाएं

ईद-ए-मिलाद और तिरुवोनम के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, मणिपुर और जम्मू-कश्मीर में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

आंध्र प्रदेश में पहले यह अवकाश 25 अगस्त को तय किया गया था, लेकिन वक्फ बोर्ड द्वारा चांद दिखने के आधार पर तिथि संशोधित किए जाने के बाद सरकार ने बुधवार को बैंकों में छुट्टी घोषित की है।

शेयर बाजार में सामान्य ट्रेडिंग, सेटलमेंट रहेगा स्थगित

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सामान्य रूप से ट्रेडिंग जारी रहेगी। हालांकि, बैंक अवकाश के कारण आज क्लियरिंग और सेटलमेंट की प्रक्रिया निलंबित रहेगी। इसका मतलब है कि 26 अगस्त को शेयरों की खरीद-फरोख्त तो होगी, लेकिन उनका सेटलमेंट अगले कारोबारी दिन गुरुवार को पूरा किया जाएगा।

रक्षा बंधन और श्री नारायण गुरु जयंती पर 28 अगस्त को भी अवकाश

आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार, रक्षा बंधन और श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 28 अगस्त को भी उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, केरल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

29 अगस्त को खुले रहेंगे बैंक, 30 अगस्त को रविवार

29 अगस्त को महीने का पांचवां शनिवार होने के कारण देशभर में सभी बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी, क्योंकि आरबीआई के नियमों के तहत केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद रहते हैं। इसके बाद 30 अगस्त को रविवार के नियमित साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।

Latest Posts