पानी में डुबाओ या खौलता पानी डालो, कुछ नहीं बिगड़ेगा! Realme का नया 'अमर' स्मार्टफोन आ गया
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पावर यूजर्स को ध्यान में रखते हुए रियलमी ने अपना नया दांव खेल दिया है। कंपनी ने दमदार बैटरी और प्रीमियम कर्व्ड स्क्रीन के साथ 'Realme P4 Power' को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उतारा गया है, जिसमें 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये तय की गई है।
Realme P4 Power की कीमत और ऑफर्स पर एक नजर
इसके 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और टॉप-एंड 12GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत 38,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, पहली सेल के दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर खरीदारों को आकर्षक बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स का सीधा फायदा मिलेगा, जिसके चलते बेस मॉडल को 29,999 रुपये की प्रभावी शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसी तरह अन्य दोनों वेरिएंट्स भी डिस्काउंट के बाद क्रमशः 31,999 रुपये और 35,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
10001mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
स्मार्टफोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसका पावर बैकअप और डिस्प्ले सेटअप है। डिवाइस में 10001mAh की मॉन्स्टर बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा आपात स्थिति में दूसरे गैजेट्स को चार्ज करने के लिए इसमें 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी शामिल की गई है। फ्रंट पैनल की बात करें तो फोन में 6.8 इंच का 1.5K FHD+ 4D कर्व्ड AMOLED HyperGlow डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz हाई रिफ्रेश रेट और आउटडोर विजिबिलिटी के लिए रिकॉर्ड 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। ड्यूरेबिलिटी के मामले में इसे IP66, IP68 और IP69 की ट्रिपल रेटिंग मिली है, जिससे धूल, गर्म पानी के तेज फव्वारे या गहरे पानी में डूबने पर भी यह पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
सॉफ्टवेयर और परफॉर्मेंस के मोर्चे पर Realme P4 Power में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग को बेहद स्मूथ बनाता है। यह डिवाइस लेटेस्ट Android 16 पर आधारित रियलमी के कस्टमाइज्ड यूआई पर रन करता है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और वाइड एंगल शॉट्स के लिए 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का शूटर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से डिवाइस में 5G, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट्स के लिए एनएफसी (NFC) जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।