व्यवसायी ने 15 साल की किशोरी को खरीद कर किया दुष्कर्म, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

img

नई दिल्ली। दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यवसायी ने 15 साल की लड़की को खरीदकर महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

RAPE

घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की झारखंड की खूंटी जिले की रहने वाली है। करीब दो साल पहले उसे फिरोज नाम का शख्स दिल्ली लेकर आया था। इसके बाद फिरोज ने उसे शालीमार बाग के व्यवसायी दीपक जैन को बेच दिया था।

किशोरी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि व्यवसायी दीपक जैन ने खरीदने के तीन चार महीने बाद ही उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। एक साल बाद फिरोज फिर उसे वहां से अपने साथ लेकर गया और उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि बीते गुरुवार को उसकी तबीयत खराब होने के बाद फिरोज ने उसे पंजाबी बाग इलाके में छोड़ दिया। इसके बाद एक एनजीओ ने उसे अपने साथ लाकर पुलिस को घटना की सूचना दी। फिलहाल, पुलिस ने व्यवसायी दीपक जैन को अरेस्ट कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Related News