Campaign: 29 लाख लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा, इस डेट से चलेगा अभियान

img

महराजगंज। जिले में करीब 29 लाख लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। इनमें करीब 28.60 लाख ग्रामीण तो करीब 38 हजार शहरी आबादी है। दवा खिलाने के लिए आगामी 12 से 27 मई तक अभियान चलेगा। अभियान में खुल 2315 टीम लगाई जाएंगी। इन टीम में 4630 कर्मचारी लगाए जाएंगे।वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अभियान में 382 सुपरवाइजर भी लगाए जाएंगे। अभियान की सफलता के लिए सारी तैयारी व व्यवस्था कर ली गयी है। व्यवस्था के मुताबिक 1250 लोगों की आबादी पर एक टीम लगाई गयी है।

filariasis

उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के दौरान दो से पांच साल आयु वर्ग के में बच्चों को डीईसी की (100 मिलीग्राम की) एक गोली, 6 से 14 वर्ष के बच्चों को दो गोली तथा 15 वर्ष से ऊपर के लोगों को तीन गोली देनी है।नोडल अधिकारी ने बताया लक्षित 29 लाख लोगों के लिए करीब 70.32 लाख डीईसी तथा करीब 29 लाख अल्बेंडाजोल गोली की आवश्यकता है। इसके सापेक्ष डीईसी की करीब 68.62 लाख डीईसी तथा अल्बेंडाजोल की करीब 26.22 लाख गोली विभिन्न अस्पतालों को उपलब्ध करा दी गयी है।

एमडीए ( मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) का उद्देश्य

नोडल अधिकारी ने बताया कि एमडीए कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन समुदाय को इस रोग के प्रति जागरूक करना, रोग की रोकथाम के लिए जानकारी देना तथा फाइलेरिया रोग के प्रसार को रोक कर इस रोग पर नियंत्रण पाना है। वर्ष 2025 तक फाइलेरिया को पूर्ण रूप से समाप्त करना है।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान इस बात को ध्यान में रखने को कहा गया है कि दो साल से कम आयु के बच्चे व गंभीर रूप से बीमार तथा गर्भवती को दवा नहीं खानी है। दवा खाली पेट नहीं खानी है और दवा स्वास्थ्य कर्मियों के सामने खानी है। पांच साल तक लगातार साल में एक बार फाइलेरिया की दवा के सेवन करने से इस रोग से बचाव होता है ।

क्या है फाइलेरिया

नोडल अधिकारी व एसीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया एक परजीवी रोग है, जो बुचेरिया ब्रोन्कफटाई एवं बी.मलाई के कारण होता है। जब क्यूलेक्स ग्रुप की मादा मच्छर फाइलेरिया ग्रस्त व्यक्ति का रक्त चूसने के बाद किसी स्वस्थ मनुष्य का रक्त चूसती है तो उस व्यक्ति में भी इस रोग का संक्रमण हो जाता है। यह रोग शरीर के किसी भी भाग में सूजन, डाईड्रोसील तथा हांथीपाव के रूप में प्रकट होता है।

Related News