UP Kiran,Digital Desk: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के द्वारा आयोजित ग्रुप ए, बी और सी परीक्षा 2026 के लाखों उम्मीदवारों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। छात्रों को जिनका लंबे समय से आंसर की का इंतजार था, अब उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। सीबीएसई ने आज 11 फरवरी को एक नोटिस जारी कर बताया कि ग्रुप ए, बी और सी परीक्षा की आंसर की 12 फरवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल कर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यह आंसर की संभावित स्कोर जानने में छात्रों की मदद करेगी।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और शुल्क
सीबीएसई ने बताया कि उम्मीदवारों को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होने पर 14 फरवरी तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करने का मौका मिलेगा। छात्रों को प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क देना होगा। उदाहरण के तौर पर, यदि आप 5 प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करते हैं, तो आपको कुल 5000 रुपये का भुगतान करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीबीएसई द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
आंसर की डाउनलोड करने की विधि
उत्तर कुंजी डाउनलोड करना आसान है। इसके लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करें:
सबसे पहले, सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseit.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर "सार्वजनिक सूचना: DRQ2026 के लिए OMR और उत्तर कुंजी" लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
सभी जानकारी भरने के बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर उत्तर कुंजी की पीडीएफ दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं।


_259945559_100x75.png)
_988547405_100x75.png)
_704478979_100x75.png)