img

chanakya niti: हिंदू धर्म में महिलाओं को मां लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है, शायद यही वजह है कि भारत में घर में बेटी के जन्म लेने पर खुशियां मनाई जाती हैं, महिलाओं के व्यक्तिगत व्यवहार और आदतों के कारण पुरुषों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है, ऐसा माना जाता है कि दैनिक कार्यों में गलती या अनदेखी घर की समृद्धि पर बुरा असर डालती है।

ये काम करने से बचें

जरूरत से ज्यादा पाने की चाहत पति की वित्तीय स्थिति पर सीधा असर पड़ सकता है। इसलिए पत्नी को ज्यादा की चाहत नहीं रखना चाहिए। जितना हो उसी में खुश रहना चाहिए।

घर में पौधों का सूखना बुरा माना जाता है, क्योंकि इससे नकारात्मकता फैलती है। इसे रोकने के लिए, पौधों को स्वस्थ रखने और वातावरण को सकारात्मक रखने के लिए नियमित देखभाल, जिसमें पानी देना और खाद देना शामिल है, जरूरी है।

वास्तु शास्त्र में बाथरूम को साफ रखने को कहा गया है। गंदे बाथरूम से वास्तु दोष होता है, जिससे कई तरह की समस्याएं होती हैं। इसलिए सुनिश्चित करें कि बाथरूम हमेशा साफ रहे।

खाने के बाद गंदे बर्तन सिंक में छोड़ने से आर्थिक समृद्धि प्रभावित हो सकती है। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी खफा होती हैं, जिससे आर्थिक तंगी आती है। तय करें कि बर्तन वक्त पर साफ किए जाएं।