chanakya niti: महान गुरु चाणक्य की माने तो मनुष्य के कुछ गुण उसे हमेशा धनवान बनाए रखते हैं। हर काम में कामयाबी मिलती है। आचार्य चाणक्य के मुताबिक, जिस इंसान में ये गुण होते हैं, वो हमेशा प्रसन्न रहता है। मुसीबतें दूर रहती हैं।
आचार्य के मुताबिक, धन की बचत करना बहुत जरूरी है। हालांकि, जेब में धन रोकना सरल नहीं होता है। ऐसे में जिस मनुष्य में धन को रोकने का गुण हो, वो कभी गरीब नहीं रहता है। उसकी जेब रुपयों से भरी रहती है।
चाणक्य की माने तो, जो इंसान मेहनती होता है, वो हमेशा कामयाब होता है। उसकी मेहनत ही उसको सफलता दिलाती है। ऐसे लोगों से धन की देवी भी खुश रहती हैं। इन लोगों को आर्थिक परेशानी नहीं होती है।
मनुष्य का धैर्यवान होना भी बहुत जरूरी है। जिस मनुष्य में धैर्य होता है, वो कामयाब जरूर होता है। वहीं आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इंसान को अपने कामों में हमेशा ईमानदार होना चाहिए। सत्य का रास्ता चुनना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो इंसान ईमानदारी से काम करता है और सच का रास्ता चुनता है वो हमेशा सफल होता है। जो शख्स वक्त का पांबद हो भी तरक्की करता है।
 
                    _829108739_100x75.png)
_300443291_100x75.png)
_1526448774_100x75.png)

_220789143_100x75.png)