Chanakya Niti: अगर ये आदतें हैं तो नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी, सफलता भी होती है कोसों दूर

img

आचार्य चाणक्य की नीतियों को अपना कर हर मनुष्य अपना जीवन बेहतर कर सकता है। महान विद्वान् चाणक्य का कहना है कि अगर जीवन में सफलता और धन की देवी लक्ष्मी जी का आशीर्वाद चाहिए तो मनुष्य को कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। चाणक्य के नीति शास्त्र में सफलता और धन प्राप्ति का राज छिपा हुआ है। आइए जानते हैं चाणक्य की वह चमत्कारी बातें जिन्हें फॉलो करके आप भी सफलता हासिल कर सकते हैं।

Chanakya Niti

ज्ञान प्राप्त करने से न घबराएं

चाणक्य नीति के अनुसार ज्ञान में ही सफलता छिपी होती है। ज्ञान प्राप्त करने से से जीवन का अंधकार मिट जाता है। ज्ञान से ही जीवन में नई संभावनाएं और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा पर्पट होती है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग ज्ञान प्राप्त करने से बचते हैं या फिर ज्ञान को व्यर्थ मानते हैं उन्हें सफलता हासिल करने में कठोर संघर्ष का सामना करना पड़ता है। चाणक्य कहते हैं कि जो लोग समय रहते इस बात को जान लेते हैं और ज्ञान की प्राप्ति में जुट जाते हैं, वे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। साथ ही ऐसे लोगों पर धन की देवी लक्ष्मी भी मेहरबान रहती हैं।

गलत संगत से बचें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सफलता में संगत का अहम महत्व होता है। जिस व्यक्ति की संगत अच्छी होती है, उसके आसपास, ज्ञानी, विद्वान और कुशल लोग होते हैं तो उसे सफलता जरूर मिलती है।

अहंकार न करें

नीति शाश्त्र में ये भी कहा गया है कि अहंकार पतन का कारण है। ऐसे में किसी व्यक्ति को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। कहते हैं जो लोग थोड़ी सी सफलता पाकर स्वयं को दूसरों से श्रेष्ठ समझने लगते हैं और सामने वालों को कमतर आंकने लगते हैं, उन्हें आगे चलकर कई गभीर मुसीबतों का सामना करना पड़ता हैं ऐसे लोगों के कई शत्रु हो जाते है। साथ ही लक्ष्मी जी भी साथ छोड़कर चली जाती हैं।

Related News