Chanakya Niti : युवाओं को बर्बाद करने का काम करती हैं ये 3 आदतें, हमेशा बना कर रखें दूरी

img

बच्चे देश का भविष्य होते हैं। हमेशा इनका सही मार्गदर्शन करना चाहिए। सही रास्ता न मिलने पर बच्चे भटक जाते हैं और अपना जीवन बर्बाद कर लेते हैं। कई बार अक्सर युवावस्था में ऐसा पड़ाव आता है जिसमें कुछ चीजें व्यक्ति को भटकाने का काम करती है। आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti)  कहते हैं कि यदि युवाओं को अपनी जिंदगी में सफल होना है तो इन चीजों से परहेज करना चाहिए। अन्यथा वर्तमान के साथ-साथ भविष्य भी अधर में लटक जाएगा। आइए जानते हैं चाणक्य ने कौन सी उन तीन चीजों के बारे में बताया है जिससे युवाओं को दूर रहना चाहिए।

आलस

आलस युवा पीढ़ी का सबसे बड़ा दुश्मन है। कहते है कि अगर जवानी में मेहनत कर ली तो बुढ़ापा तक संवर जाता है। चाणक्य (Chanakya Niti)  कहते हैं कि आलस युवाओं की सफलता में सबसे बाधक होता है। वे कहते हैं कि व्यक्ति जितना अनुशासित होगा तरक्की उतनी ही जल्दी उसके कदम चूमेगी। समय बहुत कीमती है इसका सदुपयोग करना चाहिए। आलस करके इसे बर्बाद नहीं कर देना चाहिए। युवावस्था में किया गया संघर्ष लोगों का भविष्य सुधार देता है। (Chanakya Niti)

क्रोध

कामयाबी की राह का सबसे बड़ा दुश्मन क्रोध होता है। गुस्सा व्यक्ति बुद्धि भ्र्ष्ट कर देता है। चाणक्य कहते हैं कि युवा हो या फिर बच्चा हर किसी को सिर्फ नुकसान पहुंचाता है। क्रोध पर नियंत्रण रखना सीखो वरना आपकी एक गलती आपकी पूरी जिंदगी पूरा करियर खराब कर सकती है। गुस्सा युवाओं की उन्नति में बाधक बनता है। अगर आप गुस्सैल प्रवृति के हैं तो अपने हित के लिए दूसरे भी आपके इस व्यवहार का फायदा उठा सकते हैं लेकिन इससे आपका नुकसान हो जायेगा। (Chanakya Niti)

संगति

मनुष्य के जीवन कर उसकी संगति का पूरा असर पड़ता है। संगति अच्छी होती है तो इंसान अच्छे रास्ते पर चलता है और संगति बुरी होती है तो इंसान गलत रस्ते पर चला पड़ता है। गलत लोगों की संगत व्यक्ति में बुरे कर्म करने की सोच पैदा करती है. नशा, कामवासना, लड़ाई-झगड़ा आदि आदतें डलवाती है। युवा इन चीजों से जितना दूरी बनाकर रहेंगे सफलता उनके उतने ही करीब रहेगी। जवानी में संगत व्यक्ति की दिशा और दशा तय करती है क्योंकि इस उम्र के लोग अपना अच्छा और बुरा खुद समझने लगते हैं। इस दौरान इनकी गलत आदतों पर कोई टोक दे तो ये उसे नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन बाद में पछताने के सिवा कुछ नहीं मिलता है।(Chanakya Niti)

Casting Couch शिकार होने से बचीं उर्फी जावेद, बोलीं-‘बहुत लकी हूं’, एक इंटरव्यू में किया खुलासा

PM Modi के जन्मदिवस को धामी ने बनाया खास, चारों धामों समेत हेमकुंड साहिब में की गई अरदास

Related News