Chanakya Niti : बिना लड़े शत्रु को पराजित करने के लिए करना चाहिए ये काम

img

भारत के महान विद्वानों में गिने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां हमेशा इंसान को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। जो व्यक्ति चाणक्य की नीतियों को अपनाता है उसे सफलता जरूर मिलती है। चाणक्य सिर्फ अर्थशास्त्री ही नहीं बल्कि शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ आदि थे। उन्होंने नीतिशास्त्र जैसे महान ग्रंथ की रचना की है। नीतिशास्त्र मनुष्य को सफल जीवन जीने की कला सिखाता है। नीति के अनुसार, सफल व्यक्ति को हमेशा सतर्क और सावधान रहना चाहिए। सफल व्यक्ति के कई शत्रु होते हैं और वह हमेशा वार करने का अवसर तलाशते हैं। चाणक्य की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। लोग इन्हें अपनाकर जीवन में सफलता हासिल करते हैं।

chanaky niti

शक्ति में करें वृद्धि

चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को शत्रु के कमजोर होने की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए। शत्रु हमेशा इस बात के इंतजार में रहता है कि आप कब कमजोर हो और कब वह आप हमला कर दें। शत्रु कैसा भी हो, व्यक्ति को हमेशा अपनी ताकत में में बढ़ोतरी करते रहना चाहिए।

गलत आदतों से दूरी

चाणक्य नीति के मुताबिक शत्रु कभी भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए गलत आदतों यानी अवगुणों से दूर रहना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि अवगुण व्यक्ति के गुणों को नष्ट कर देते है और आप धीरे-धीरे कमजोर होने लगते है। आपको कमजोर होता देख शत्रु सक्रिय हो जाते हैं। इसलिए शत्रु को पराजित करने के लिए गलत आदतों से दूर रहना चाहिए।

Related News