Chandra Grahan 2022: सावधान, महीनों रहेगा साल के इस पहले चंद्र ग्रहण का असर, जानें किस राशि में लगेगा

img

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को वैशाख पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। मालूम हो कि साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण यानी कुल चार ग्रहण हैं। एक चंद्रग्रहण मई में और एक नवंबर माह में लगेगा। हालांकि ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। बता दें कि जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तो चंद्र ग्रहण लगता है।

Chandra Grahan 2022

ज्योतिष शास्त्र में बताया जा रहा है कि साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई को वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। ग्रहण सुबह 7 बजकर 2 मिनट से आरंभ होकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक होगा। हालांकि ये ग्रहण भारत में मान्य नहीं है लेकिन इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। वृश्चिक राशि के जातकों पर इस ग्रहण का असर काफी समय तक रहेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष सावधानी की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव

 

  • ज्योतिष का कहना है कि इस बार चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा है इसलिए इस राशि के लोगों को खास ध्यान रखने की जरूरत है।
  • इस राशि के लोगों के काम धंधे में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद कुछ समय तक लेन-देन से परहेज करना चाहिए।
  • नौकरी से जुड़े वृश्चिक राशि के लोगों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस राशि के जातकों को कई प्रकार की निजी समस्याएं भी झेलनी पड़ सकती हैं। जैसे- शारीरिक रोग, मानसिक रोग और अन्य कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं।
Related News