img

कोरबा में आज सवेरे अलग अलग इलाकों से युवक-युवती की लाश मिलने से दहशत फैल गई है। हसदेव नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका गया था, जिसमें लड़की की लाश फंसने से मछुआरे के होश उड़ गए। वहीं कुदुरमाल नहर में युवक की लाश मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार 6 माह पहले युवती घर से तमिलनाडु जाने के लिए निकली थी। मृतक युवती की पहचान लिली राज के रूप में हुई है। यह घटना कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के चारपारा की है। मृतक के घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। कोरबी चौकी पुलिस केस की जांच कर रही है।

वहीं कुदुरमाल नहर में लड़के का शव बरामद हुआ है। गले में चोंट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल की है। मृतक 26 वर्षीय मनीष सारथी रविशंकर का निवासी था। उरगा पुलिस केस की विवेचना कर रही है।
 

--Advertisement--