img

Up Kiran, Digital Desk: अविवाहित युवती ने बच्चा पैदा किया है और उसने पति सिपाही को बच्चे का पिता बताया है। लेकिन प्रशिक्षु सिपाही ने डीएनए परीक्षण करवाकर बच्चे को स्वीकारने से मना कर दिया है। अब पुलिस एक बार फिर डीएनए जांच कराने से पहले प्रशिक्षु सिपाही के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर रही है। डीएनए जांच करवाने के लिए सीएमओ को पत्र भेजा जा रहा है।

थाना मझोला इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह से मिलकर कार्रवाई की अपील की थी। जिसमें पीड़िता ने बताया कि अमरोहा जिले के डिडोली जाना क्षेत्र के गांव के निवासी प्रशिक्षु सिपाही से उसके प्रेम संबंध थे।

आरोप है कि आरोपित सिपाही ने उसे मुरादाबाद के एक होटल में बुलाया और शारीरिक संबंध स्थापित किए। नवंबर महीने में पीड़िता युवती ने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन बच्चे के जन्म के बाद प्रशिक्षु सिपाही ने उसे स्वीकारने से इनकार कर दिया। प्रशिक्षु सिपाही के खिलाफ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बाद आरोपित का डीएनए टेस्ट किया गया, लेकिन सिपाही और बच्चे का डीएनए मेल नहीं खाया।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपित सिपाही पुलिस जांच में दोषी पाया गया है। प्रशिक्षु सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा, और फिर उसका डीएनए परीक्षण किया जाएगा।