img

देहरादून॥ कोविड-19 की वजह से विश्व के अधिकतर देशों में लॉकडाउन हैं। इस कारण लोग अपने घर में ही रह रहे हैं। इस बीच हिंदुस्तान के केरल राज्य से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां 8 वर्ष के उमर नाम के बच्चे ने पुलिस से उसकी ही बहन को अरेस्ट करने की मांक की।police

दरअसल, लॉकडाउन में बच्चा अपनी टोली के साथ नहीं खेल पा रहा था क्योंकि उसे घर से बाहर जाने की इज़़ाजत नहीं थी। वहीं दूसरी तरफ बच्चे के साथ उसकी बहन और उसकी 4 मित्र खेलने से मना कर देती थी। इस कारण बच्चे ने अपनी बहन की गिरफ्तारी की मांग की।

जब पुलिसकर्मी बच्चे की कॉलोनी में आए थे। तब बच्चे ने ने पुलिस को रोकते हुए कहा कि उसकी दीदी और उसकी चार मित्र उसे साथ में लूडो और बैडमिंटन नहीं खिलाते। वो कहती हैं कि तुम लड़के हो हमारे साथ नहीं खेल सकते। इसलिए आप उन्हें गिरफ्तार करें।

पढि़ए-कोरोना संकट में बिजली के बिल की टेंशन हुई दूर, सरकार ने दी ये छूट