img

चीन में हो रहे एशियाई गेम्स अब आखिरी चरण में है। भारतीय खिलाड़ियों का लगातार शानदार प्रदर्शन जारी है। 13वें दिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल जीता। ‌भारत ने जापान को 5-1 से हराया से हराया। भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले उसने 1966, 1998 और 2014 में स्वर्ण पदक जीता था। इस जीत के साथ ही भारत ने पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया। 

भारत की ओर से मनप्रीत सिंह ने 25वें मिनट, हरमनप्रीत सिंह ने 32वें और 59वें मिनट, अमित रोहिदास ने 36वें मिनट और अभिषेक ने 48वें मिनट में गोल दागे। जापान से तनाका ने 51वें मिनट में टीम के लिए इकलौता गोल दागा। भारत ने 2018 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीता था। इस बार भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है। ‌चीन के होंगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स में भारत 100 मेडल का आंकड़ा छूने को तैयार है। 

आज 13वें दिन पहला ब्रॉन्ज मेडल विमेंस रिकर्व तीरंदाजी टीम ने जीता। इसके बाद दूसरा ब्रॉन्ज मेंस सिंगल्स बैडमिंटन में एचएस प्रणॉय ने जीता। इसके बाद तीसरा ब्रॉन्ज सेपक टकरा में मिला, और इसके बाद सिल्वर मेडल इंडिया मेंस रिकर्व तीरंदाजी टीम ने जीता है। आज 9 मेडल जीतने के बाद भारत की पदक संख्या 95 हो गई है। इसके साथ ही आज भारत ने 4 खेलों में अपने 7 मेडल पक्के कर लिए हैं। 

भारत के अब तक 21 गोल्ड, 33 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल हैं। वहीं क्रिकेट के इवेंट में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारतीय कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ भारत ने अपना एक मेडल पक्का कर लिया है।

--Advertisement--