img

विशेषज्ञों के मुताबिक देश पर एक साथ दो चक्रवाती तूफान और हामून का खतरा मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मजबूत हो रहा है। वहीं दूसरी ओर अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान हामून यमन और ओमान के तट पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने इन दोनों चक्रवाती तूफानों को गंभीर बताते हुए वार्निंग दी है।

चक्रवाती तूफान हनीमून बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि इसके 25 अक्टूबर शाम खेपा पारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भी जोरदार बारिश का अनुमान है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ साथ केरल और तमिलनाडु में अगले 24 घंटे तेज बारिश देखने को मिलेगी।

आपको बता दें कि चक्रवाती तूफान की स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी। वहीं अरब सागर में उठे चक्रवात की बात करें तो ये यमन और ओमान के तट पर पहुंच चुका है। मछुआरों को वार्निंग जारी की है। समुद्र में गए मछुआरों को फौरन तट पर लौटने के लिए कहा गया है। 

--Advertisement--