CM Yogi ने शपथग्रहण के बाद अपनाया एक्शन मोड, प्रमुख सचिव को मिला ये टारगेट

img

लखनऊ, 26 मार्च: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शपथ लेने के बाद शनिवार को एक्शन में दिखे। पहले सुबह प्रेसवार्ता कर फ्री राशन के समय बढ़ाने का ऐलान किया। इसके बाद उन्होंने सभी अपर मुख्यसचिव व प्रमुख सचिव (सीएस)को टारगेट दे दिया। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहाकि 6 माह, 1 साल और 5 साल के लिये टारगेट तय कर उसका प्रजेंटेशन करें।

CM YOGI

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि हर विभाग आधे-आधे घंटे की प्रेजेंटेशन बनाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार में मुकाबला दूसरों के काम से था। लेकिन इस बार अपने ही पिछले कार्यकाल से भी और बेहतर करना है। अच्छा काम किया इसलिए वापस लौटे लेकिन अब और बेहतर करना है।

CM Yogi ने आगे कहा कि जनता ने विश्वास जताया है उस पर खरा उतरना है। सीएम के निर्देश फाइलों को लटकाया न जाये। लोक कल्याण संकल्प पत्र के वादों को अमली जामा पहनाना है।

PM Modi-CM Yogi के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाने पर मामला दर्ज, एक की हुई पहचान

CM Yogi के नाम से फर्जी ईमेल का इस वजह से इस्तेमाल कर रहा था पत्रकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kafeel Khan गोरखपुर से CM Yogi के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव, कहा- कई राजनीतिक दल…

Related News