img

Up Kiran, Digital Desk: पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम के साथ-साथ अब रातें भी सर्द होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक हफ्ते तक मौसम पूरी तरह साफ़ रहेगा। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा और इसके सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहने का अनुमान है।

राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 24 घंटों में 0.5 डिग्री की गिरावट आई है, जो सामान्य के करीब पहुँच गया है। समराला में सबसे ज़्यादा 29.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मंडी गोबिंदगढ़ की हवा सबसे ज़्यादा प्रदूषित

पंजाब की वायु गुणवत्ता की बात करें तो मंडी गोबिंदगढ़ की हवा सबसे ज़्यादा प्रदूषित रही है। वहीं चंडीगढ़ की हवा सबसे साफ़ है। सुबह 6 बजे अमृतसर का AQI 114, बठिंडा का AQI 192, जालंधर का AQI 158, खन्ना का AQI 169, लुधियाना का AQI 163, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 206, पटियाला का AQI 128 और रूपनगर का AQI 84 रहा। इसी तरह चंडीगढ़ में तीनों जगहों पर AQI बहुत अच्छा रहा है। यहाँ यह 72 से 83 के बीच दर्ज किया गया है।