कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के पहले बीजेपी को दिया करारा झटका, यहाँ उप-चुनाव में मारी बाजी

img

www.upkiran.org

सतना।।मध्यप्रदेश के चित्रकूट विधानसभा के उप-चुनाव में भाजपा को गहरा झटका लगा है। CM शिवराज सिंह चौहान की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी ने बीजेपी उम्‍मीदवार शंकर दयाल त्रिपाठी को 14,333 वोटों से शिकस्त दे दी है। कांग्रेस ने 16वें दौर की मतगणना के बाद बीजेपी पर 17000 से अधिक वोटों से बढ़त बना ली थी। हालाँकि भाजपा ने पहले राउंड में बढ़त बनाई थी लेकिन उसके बाद वो हर राउंड में पिछड़ती चली गई।

VIDEO: सरकार ने पिछले आठ माह में कुछ नहीं किया, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना कहा…

गौरतलब है कि ये सीट कांग्रेस के विधायक प्रेम सिंह की मृत्यु के बाद खाली हुई थी। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, वोटों की गणना शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में की जा रही है। मतगणना में करीब 70 कर्मचारी लगे हैं। बता दें कि चित्रकूट विधानसभा में मतदाताओं की संख्या एक लाख 98 हजार 122 है। जिसमें एक लाख 6 हजार 390 पुरुष, 91 हजार 730 महिला और 2 थर्ड-जेंडर शामिल हैं।

गुजरात हाथ से न निकल जाए, सरकार GST में कर रही ये फेरबदल

इस चुनाव के लिए 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी जिसमें 65% से अधिक लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। इस उप-चुनाव में कुल 12 प्रत्याशी जिसमें 9 निर्दलीय थे। उप-चुनाव में भाजपा के शंकरदयाल त्रिपाठी और कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी के बीच मुख्य मुकाबला है। इस चुनाव में दोनों पार्टियों ने अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगा दिया था।

राहुल गांधी गुजरात के तीन दिवसीय चुनावी दौरे पर, ये है कार्यक्रम

भाजपा की ओर से CM शिवराज सिंह चौहान ने आखिरी समय में प्रचार की कमान संभाली थी और यहां उन्होंने कई संभायें और रोड-शो किये। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान समेत कई मंत्रियों ने भी रैलियां की थीं। वहीँ कांग्रेस की ओर से यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभायें और रैलियाँ की थीं। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भी प्रचार किया। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के लिये ये सीट प्रतिष्ठापूर्ण बन गई थी, इसलिये उन्होंने यहां काफी वक्त दिया।

ÓñùÓñ┐Óñ░ÓññÓÑÇ ‘ÓñøÓñÁÓñ┐’ Óñ©ÓÑç Óñ¬Óñ░ÓÑçÓñÂÓñ¥Óñ¿ PM Óñ«ÓÑïÓñªÓÑÇ Óñ£Óñ¿ÓññÓñ¥ ÓñòÓÑï Óñ¼ÓññÓñ¥ÓñÅÓñéÓñùÓÑç Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ ÓñòÓÑÇ ÓñëÓñ¬Óñ▓Óñ¼ÓÑìÓñºÓñ┐Óñ»Óñ¥Óñé, ÓñàÓñ¼ BJP ÓñòÓÑï…

Related News