अनधिकृत कॉलोनियों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा…

img

नई दिल्ली। अनाधिकृत कॉलोनियों को ले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने सीधा निशाना भाजपा पर साधा उन्होंने की प्रेस कांफ्रेस दे दौरान कहा की लोकसभा में गुरुवार को जो बिल आया वह धोखा है। 40-50 लाख लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना को ले​कर हरियाणा में जनआक्रोश, अभी तक नहीं हुए अलाटमेंट

अनधिकृत कॉलोनियों के बिल को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा कहा केंद्र की मंशा ठीक नही

50 फीसदी लोगों को इसका फायदा नही होगा। जी हां आपको बताते चलें की नियमित करने वाला बिल बेशक गुरुवार को लोकसभा से पारित हो गया लेकिन इस मुद्दे पर राजनीति कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस करके भाजपा और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुभाष चोपड़ा ने कहा कि छह साल से केंद्र और दिल्ली सरकार इस मामले पर नाटक कर रही है। 2015 के बाद जो मैपिंग होनी थी वह अभी तक नही हुई। सिर्फ प्रचार किया जा रहा है। अनधिकृत कॉलोनियों के मामले में केंद्र की मंशा ठीक नही है।

उन्होंने कहा कि महज दिखावा कर रही हैं। सिर्फ चुनावी स्टंट है। हम सभी अनधिकृत कॉलोनियों में जाकर लोगो के बीच पर्दाफाश करेंगे। सुभाष चोपड़ा ने कहा कि इंदिरा गांधी की सरकार ने 612 कॉलोनियां पास कराई। राजीव गांधी ने भी कॉलोनियों को बसाने में मदद की। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि 50 लाख से ज्यादा लोगो को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 5 केटेगरी की कॉलोनियां हैं। प्राइवेट लैंड, किसान की जमीन, सरकारी जमीन, ओ जोन केटेगरी यानी फारेस्ट या asi या यमुना किनारे, पांचवा हाई टेंशन वायर के नीचे बसी कॉलोनियां।

जब TikTok चालाने से परिवार वालों ने रोका तो लड़की ने घर ही छोड़ दिया, हुआ यूं कि…

सबसे बेहतर व्यवस्था इंदिरा गांधी ने दी। कैबिनेट के फैसले से कॉलोनियों को राहत दी गयी। फिर मनमोहन सिंह की सरकार में मदद दी गयी। हमने सही प्रोसेस को अपनाया। RWA से ले आउट प्लान बनवाया। प्रोविशनल सर्टिफिकेट के कारण ही कॉलोनियों में तोड़फोड़ नही हो रही। 895 कॉलोनियों की बाउंड्रीज सेट की।

लोकसभा में पास हुए अनधिकृत कॉलोनियों के बिल को लेकर कांग्रेस ने बताया चुनावी जुमला

अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि बाउंडरी के बाद ले आउट प्लान एमसीडी बनाएगी, फिर रजिस्ट्रार उसकी रजिस्ट्री करेगा। रजिस्ट्री सब-रजिस्ट्रार करता है जो दिल्ली सरकार के पास है। मंत्री संसद से अगर ये कह रहे हैं तो गलत है।http://www.upkiran.org

Related News