
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। चार महीने से लापता एक फेमस एक्टर का शव लकड़ी के बक्से में पाया गया। ये कोई और नहीं बल्कि ब्राजील अभिनेता जेफरसन मचाडो हैं।
जेफरसन बीते लगभग चार महीनों से लापता थे। पुलिस निरंतर उनकी तलाश कर रही थी। ऐसे में अब जेफरसन के शव का मिलना लोगों को हैरान कर रहा है। ब्राजील के एक अभिनेता जेफरसन मचाडो जो कई महीनों से लापता थे, उनका शव रियो डि जनेरियो में एक घर के बाहर एक लकड़ी के बक्से में पाया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके पारिवारिक मित्र सिंथिया हिल्टन रेगर ने जेफरसन मचाडो के इंस्टाग्राम पेज पर उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, बहुत दुख के साथ हम यह रिपोर्ट करते हैं कि जेफ की पांच वारिस दो हज़ार 23 को मौत हो गई है। अफसरों के मुताबिक, 44 वर्षीय जेफरसन मचाडो का शव जंजीर से बंधा हुआ और एक लकड़ी के बक्से के अंदर पैक किया गया था जिसे कॉन्क्रीट से ढंका गया था। इस बक्से को रियो डी जनेरियो में एक घर के पीछे छह फीट नीचे दबा दिया गया था।
जेफरसन मचाडो के फैमिली वकील साइरो मैकगिल हाउस ने बताया, जब उनके दोनों हाथ उनके सिर के पीछे बांधकर उन्हें बॉक्स में बंद करके घर के पीछे दफना दिया गया था। उनके गले पर निशान है जिससे इस बात का संदेह है कि उनका गला घोंटा गया था। उन्होंने आगे बताया कि जेफरसन की पहचान उनके फिंगरप्रिंट के जरिए की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।