Garlic का सेवन पुरुषों के लिए है बेहद लाभकारी, होते हैं ये चौंकाने वाले फायदे

img

हेल्थ न्यूज। अगर आप भी रोजाना खाली पेट एक या दो लहसुन (Garlic) कच्चा खाते हैं या भुना तो यकीन मानिए ये आपके लिए बेहद ही लाभदायक है। लहसुन का सेवन पुरुषों के लिए रामबाण की तरह काम करता है।

benefits of garlic

लहसुन (Garlic) में कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। आज हम आपको लहसुन के वो गुण बताएंगे जिससे आप भी लहसुन का सेवन करने से नहीं बच पाएंगे। तो आइये चलते हैं लहसुन के वो लाभ जानने के लिए जो आपके लिए सुखदायी होने वाले हैं।

Garlic पौरुष शक्‍ति को देता है बढ़ावा

लहसुन में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने का गुण पाया जाता है। यह पुरुषों की सेक्स लाइफ में सुधार करता है और उनकी मर्दाना ताकत को भी बढ़ाता है। हाल ही में किए गए एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार भी यह दावा किया गया कि जो पुरुष लहसुन खाना पसंद करते हैं महिलाएं उनके प्रति ज्यादा आकर्षित होती हैं।

हृदय की मजबूती के लिए है कारगर Garlic

लहसुन में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह एसिड हमारे हृदय के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, जिससे हमारे हृदय को मजबूती मिलती है। लहसुन के सेवन से हृदय आघात जैसे कई खतरों का जोखिम भी कम हो जाता है।इसलिए लहसुन खाना आपके हृदय की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

सर्दी, खांसी और जुकाम को रोकने में भी मददगार 

लहसुन खाने से आप सर्दी, खांसी और जुकाम से बचे रह सकते हैं। दरअसल लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर को फ्लू के कारण होने वाली इन बीमारियों से बचाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप लहसुन हो हल्का भून कर भी खा सकते हैं।

सुबह खाली पेट Garlic खाने से रहेंगे फिट

फिटनेस को लेकर हर कोई जागरूक रहता है। आप भी ऐसे लोगों में से एक हैं तो हर रोज सुबह खाली पेट एक या दो कच्चा लहसुन चबाएं और उसके बाद एक छोटा गिलास पानी पी लें। आपको कुछ दिन में फर्क साफ दिखने लगेगा। इससे आप दिन एक्टिव फील करेंगे और आपकी फिटनेस भी दिन ब दिन मजबूत होती जाएगी।

पाचन क्रिया को बढ़ाने के लिए है रामबाण औषधि

पाचन क्रिया को बढ़ाने के लिए लहसुन रामबाण औषधि की तरह कार्य करता है। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि लहसुन में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए लहसुन का सेवन करके आप अपनी पाचन शक्ति को मजबूत बना बना सकते हैं।

Tuberculosis: मरीजों के बारे में जानकारी न देने वाले निजी अस्पतालों का रद होगा लाइसेंस
Related News