भारत-चीन बॉर्डर से संपर्क कटा, कई वाहन फंसे, गंगोत्री हाईवे दूसरे दिन भी बंद

img

उत्तरकाशी॥ गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुनगर के पास 48 घंटे (दो दिन) से बन्द है। भूस्खलन के बाद यह मार्ग सोमवार को बंद हो गया था। कई वाहन हाईवे में फंसे हुए हैं। इसके साथ उपला टकनौर, गंगोत्री धाम, भारत -चीन सीमा की अंतिम चौकियों से संपर्क कट गया है।

Gangotri Highway

बताया गया है कि हाईवे बंद होने से सोमवार शाम मुखवा गांव की एक प्रसव पीड़ित कई घंटे तक फंसी रही। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उसे भूस्खलन क्षेत्र पार करवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। अफसरों ने बताया कि हाईवे का 20 मीटर हिस्सा नदी में गिर गया है।

बीआरओ की दो मशीनें और 30 मजदूर हाईवे खोलने में जुटे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अफसर देवेंद्र पटवाल का कहना है कि हाईवे को खोलने के प्रयास जारी हैं।

आपको बता दें कि सुनगर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र है। सोमवार तड़के बिना बारिश के ही यहां भारी भूस्खलन हुआ। तब से रुक-रुक कर पत्थर गिर रहे हैं।

Related News