महाराष्ट्र के वृद्धाश्रम में फूटा कोरोना बम, एक साथ इतने बुजुर्गों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, हड़कंप

img

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में भयंकर कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां ठाणे जिले के एक वृद्धाश्रम में एक साथ 67 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। इन सभी को इलाज के लिए ठाणे के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

covid 19

इस बारे में बात करते हुए ठाणे सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. कैलाश पवार ने कहा कि वृद्धाश्रम के 67 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिनमें पांच स्टाफ हैं यानी स्टाफ को छोड़कर वृद्धाश्रम में रह रहे 62 लोगों के कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

वहीं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष रेंगे के मुताबिक भिवंडी तालुका के खड़ावली में स्थित ‘मातोश्री’ वृद्धाश्रम में रहने वाले कुछ लोगों की तबियत खराब होने पर चिकित्सकों की टीम ने 109 लोगों की जांच की थी जिनमें से 61 लोगों की जांच पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार को सबसे पहले एक बुजुर्ग के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि 60 वर्ष की आयु से अधिक के सभी 62 बुजुर्गों को उपचार लिए ठाणे सिविल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उन्होंने बताया कि इन बुजुर्गों के पांच रिश्तेदारों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिकारी के मुताबिक जिला प्रशासन इन लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है। साथ ही संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उचित कदम भी उठाये जा रहे हैं।

Related News