पूर्वोत्तर में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में आए इतने नए केस, 1196 मरीजों की गई जान

img

गुवाहाटी, 03 अक्टूबर यूपी किरण। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी इजाफा हुआ है लेकिन पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2575 नए मामले सामने आने से लोगों का डर बढ़ गया है। इसके साथ ही कोराना मरीजों की कुल संख्या 249199 हो गई है। वहीं 1196 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में कुल 2771 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। इनको मिलाकर अब तक कोरोना के 199164 मरीज स्वस्थ्य होकर घर आ गए हैं। लेकिन 48757 मरीजों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पांच मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

         

असम में कोरोना के 1416 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 183812 है। जबकि, 148960 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1441 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 34128 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 721 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में कोरोना के 296 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 26359 हो गई है। जबकि, 20573 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 504 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 5480 मरीजों का इलाज चल रहा है। 283 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

मणिपुर में कोरोना के 286 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 11397 हो गई है, वहीं 8992 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 351 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2336 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 69 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 200 मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 10220 हो गई है। वहीं 7183 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 134 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 3019 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 18 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

नगालैंड में कोरोना के 74 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 6318 हो गई है। राज्य में 5166 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 67 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1085 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है और इस बीच 12 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मेघालय में कोरोना के 231 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6033 हो गई है। जिसमें से 4226 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 225 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1755 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 52 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में कोरोना के 41 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3011 हो गई है। वहीं 2328 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 642 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 41 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में कोरोना के 31 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2049 हो गई है।पिछले 24 घंटे में 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या 1736 हो गई है, जबकि 312 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

 

Related News